मैं आत्महत्या करने वाला हूं... रात में मैसेज भेजने वाले युवक के साथ मिली युवती की भी लाश

मैं आत्महत्या करने वाला हूं... रात में मैसेज भेजने वाले युवक के साथ मिली युवती की भी लाश

गौतमबुद्धनगर : बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई को मोबाइल पर मैसेज भेज कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। रविवार सुबह दादरी थाना क्षेत्र से युवक का शव सड़क किनारे मिला। युवक के साथ एक युवती की लाश भी मिली है। इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। दोनों की पहचान भी हो गई। युवक-युवती दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी।

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की तो शव के आस-पास वोमेटिंग (उल्टियां) होना पाया गया। पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्ध नगर शिवहरी मीना ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में सड़क किनारे युवक युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच करने के दौरान आस पास वोमेटिंग (उल्टियां) होना पाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ये जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। मृतकों की पहचान हो गई है। युवक-युवती जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे, दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि उसे कल रात उसके भाई का मैसेज मोबाइल पर मिला था। मैसेज में उसने लिखा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है। मृतक के भाई ने मैसेज को पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच गहनता के साथ की जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े 27 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे