स्कूल परिसर में खौफनाक वारदात : 5 साल की मासूम छात्रा के साथ दो छात्रों ने किया रेप

स्कूल परिसर में खौफनाक वारदात : 5 साल की मासूम छात्रा के साथ दो छात्रों ने किया रेप

UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इस वारदात को महज 8 और 10 साल के बच्चों ने अंजाम दिया है। वो भी स्कूल में, जहां उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ने के लिए भेजा था। लेकिन दोनों ने पढ़ाई की बजाए मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखना शुरू कर दिया। इसके बाद उत्तेजना में वशीभूत होकर लंचब्रेक में एक पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने ने केस दर्ज कर लिया है। वही, बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

मामला गोंडा जिले के धानेपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है। शुक्रवार को प्राइमरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची लंचब्रेक में स्कूल परिसर में खेल रही थी। आरोप है कि उसी समय 8 और 10 साल की उम्र के दो लड़के उसके पास आए। दोनों उसी स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों उसे बहला फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गए, जहां बारी-बारी दोनों ने नादान बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। डरी सहमी दर्द से कराहती पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। 

परिजन उसे लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन आरोप है कि प्रबंधन ने उन्हें वहां से भगा दिया। उनका कहना था कि वो लोग स्कूल को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लड़की को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिगों को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपराध करने की बात स्वीकार कर ली है। उनके मुताबिक, उन लोगों ने स्कूल में ही मोबाइल पर पहले अश्लील फिल्म देखी थी। उसके बाद मासूम बच्ची को लेकर स्कूल के पीछे गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वो घर चले गए थे। वहां डरे सहमे हुए घर में छिपे हुए थे। पीड़िता ने उन दोनों की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ जांच करने के बाद जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी। वहां से उनको बाल सुधार गृह भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़े दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क