मर्डर या नेचुरल डेथ ? पीएम से खुलेगा राज ; मौत के पांच माह बाद कब्र से निकला युवक का शव

मर्डर या नेचुरल डेथ ? पीएम से खुलेगा राज ; मौत के पांच माह बाद कब्र से निकला युवक का शव

शाहरुख विवाहित था और उसके एक साल का मासूम बेटा है। मृतक की मां को बेटे की सामान्य मौत पर विश्वास नहीं हुआ, ऐसे में उसने उसके इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सोमवार को जब उसके शव को कब्र से निकाला गया तो यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि शव की हालत बहुुत ही खराब थी।

UP News : यूपी के हापुड के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी निवासी एक महिला ने अपने दामाद समेत कई लोगों पर अपने पुत्र शाहरुख की हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में थाना पुलिस ने शाहरुख के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

न्यायालय के आदेश पर हुई रिपोर्ट में मृतक शाहरुख की मां नाजरीन ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को उसने अपने पति के ऑपरेशन के लिए पुत्र शाहरुख को घर भेजा था। पुत्र के घर पर न पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका दामाद शाहबुद्दीन (निवासी गांव चिड़ावक थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर) अपने साथियों नसीमुद्दीन, सलीमुद्दीन, आमिर व राज खां उसके पुत्र को पिता के इलाज के लिए पैसे कमाने के लिए गुजरात ले गए।

यह भी पढ़े चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

आरोप है कि 11 जनवरी 2024 की शाम साढ़े सात बजे ये सभी लोग उसके पुत्र शाहरुख का शव एंबुलेंस के माध्यम से लेकर उसके घर पहुंचे थे। जिन्होंने परिजनों को बुखार आने पर अचानक तबीयत बिगड़ने से शाहरुख की मौत होने की जानकारी दी थी। परिजनों ने मृतक के शरीर पर चोटों के निशान देखकर कारण पूछा, इस पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। पुत्री का घर न बिगड़े इस पर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की थी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

यह भी पढ़े राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह

लेकिन कुछ दिनों बाद उसके देवर आसिफ ने गुजरात स्थित फैक्टरी में जाकर अपने भतीजे शाहरुख के साथ घटित हुई घटना की जानकारी की। यहां मजदूरों ने बताया कि उसकी गर्दन व पसली टूट गई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शाहबुद्दीन आदि लोग एंबुलेंस के माध्यम से उसके शव को हापुड़ ले गए थे। इस पर आसिफ को शक हुआ और इसकी जानकारी उसने अपनी भाभी नाजरीन को दी। नाजरीन ने स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली और दो महीने पहले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट धौलाना की उपस्थिति में मृतक का शव कब्र से निकाला गया है। वहीं, मृतक के चाचा आसिफ, कासिफ उर्फ कासिम और ग्राम प्रधान पति ने शव की शिनाख्त शाहरुख के रूप में की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे