प्रेम विवाह का दुःखद अंत, तीन बेटियों संग मां...

प्रेम विवाह का दुःखद अंत, तीन बेटियों संग मां...


गोरखपुर।  यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिपराइच इलाके के ग्राम उनौला अव्वौल निवासी पूजा (35) व उसके तीन बेटियों का क्षत विक्षत शव उनौला रेलवे स्टेशन आउटर सिग्नल स्थित ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि मायके के लोगों ने संदेह जाहिर किया है। मृतका की मां गुड्डी देवी ने बताया कि चारों मृतकों में सिर्फ सिमरन का सिर दिखा। बाकी का नहीं दिख रहा।

उनौला अव्वौल निवासी अजय निषाद ने गांव की लड़की पूजा से करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शुरू में संबंध ठीक रहे। महिला की तीन पुत्रियां 9 वर्ष की सारिका, 7 वर्ष की सिमरन और 5 वर्ष की सौम्या पैदा हुई। ऐसे में दोनों में संबंध धीरे-धीरे बिगड़ गए। पति शराब भी पीता था। चर्चा यह भी है कि पति पत्नी के चाल चलन को लेकर शक कर रहा था। वह गांव में मजदूरी करता करता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद