दो भाईयों की हत्या कर खेत में फेंका शव, ग्रामीणों में आक्रोश

दो भाईयों की हत्या कर खेत में फेंका शव, ग्रामीणों में आक्रोश

UP News : गोरखपुर के सहजनवा इलाके के भक्सा गांव में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या से हड़कम्प मच गया। दोनों बच्चे ममेरे भाई थे, जो गुरुवार शाम से ही घर से लापता थे। दोनों का शव सरसों के खेत में पड़ा मिहा। एक बच्चा कक्षा 6 तथा दूसरा कक्षा 5 का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से ग्रामीण नाराज है। पुलिस के अधिकारी लगातार गांव वालों को समझाने में लगे हुए हैं।

 

Source Dainik Bhaskar

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों शवों में एक का हाथ और दूसरे का हाथ-पैर बांधकर गला रेता हुआ था। बच्चों की आवाज बाहर न आने पाए, इसलिए हत्यारे ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। दोनों के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। सहजनवा पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

चिलुआताल इलाके के नवापार के रहने वाले राकेश की ससुराल सहजनवा इलाके के भक्सा गांव में है। उनका 12 वर्षीय बेटा प्रिंस अपने मामा इंद्रेश के घर गया था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे प्रिंस और उसके मामा राकेश का 14 वर्षीय बेटा अभिषेक खेलने के लिए गांव में निकले। लेकिन, काफी देर बीत जाने के बाद भी दोनों वापस घर नहीं लौटे। देर रात होने पर परिवार के लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की। लेकिन पता नहीं चला। परिवार के लोग गांव और रिश्तेदारी में तलाश कर ही रहे थे, इस बीच गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में दोनों का शव मिला। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे