Video : गाजीपुर पहुंचा मुख्तार अंसारी का शव, सुबह 10 बजे होगा सुपुर्द-ए-खाक

Video : गाजीपुर पहुंचा मुख्तार अंसारी का शव, सुबह 10 बजे होगा सुपुर्द-ए-खाक

UP News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का शव देर रात गाजीपुर स्थित घर पहुंच गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का काफिला प्रयागराज के रास्ते भदोही और वहां से वाराणसी होते हुए चौबेपुर से पैतृक आवास मुहम्मदाबाद फाटक पहुंचा। मुख्तार को शनिवार की सुबह की नमाज के बाद गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इससे पहले बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद पौने पांच बजे शव के साथ काफिला रवाना हुआ था। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद लगभग 4.30 बजे परिवार को शव सौंपा गया। मुख्तार के शव के साथ 26 वाहनों का काफिला भी गाजीपुर आया।

जनाजे की नमाज की हो रही है तैयारी

मुख्तार अंसारी के डेड बॉडी पहुंचने के बाद अब जनाजे की नमाज की तैयारी की जा रही है। अब से कुछ देर बाद जनाजे की नमाज अदा कर कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्दे- ए- खाक किया जायेगा। जिस कब्रिस्तान में मुख्तार को दफन किया जायेगा वहां भी पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।

यह भी पढ़े होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली