बलिया और गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन ; देखें समय-सारिणी

बलिया और गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन ; देखें समय-सारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09067/09068 उधना-बरौनी-उधना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार तथा बरौनी से 11 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जा रहा है। 

09067 उधना-बरौनी साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को उधना से 05.30 बजे प्रस्थान कर सूरत से 05.52 बजे, भरूच से 06.46 बजे, वडोदरा से 08.00 बजे, रतलाम से 13.15 बजे, नागदा से 14.12 बजे, उज्जैन से 15.25 बजे, मक्सी से 16.42 बजे, शाजापुर से 17.17 बजे, ब्यावरा राजगढ़ से 18.22 बजे, रूठियाई जं. से 19.17 बजे, गुना से 20.10 बजे, शिवपुरी से 22.20 बजे, दूसरे दिन ग्वालियर से 01.10 बजे, सोनी से 02.02 बजे, भिण्ड से 02.32 बजे, इटावा से 03.40 बजे, गोविन्दपुरी से 05.30 बजे, फतेहपुर से 06.30 बजे, प्रयागराज जं0 से 08.40 बजे, ज्ञानपुर से 09.40 बजे, बनारस से 10.55 बजे, वाराणसी से 11.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.45 बजे, बलिया से 14.20 बजे, छपरा से 15.55 बजे, सोनपुर से 17.02 बजे, हाजीपुर से 17.17 बजे, मुजफ्फरपुर से 18.40 बजे तथा समस्तीपुर से 20.20 बजे छूटकर बरौनी 22.15 बजे पहुँचेगी।


वापसी यात्रा में, 09068 बरौनी-उधना साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 11 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन समस्तीपुर से 00.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 01.55 बजे, हाजीपुर से 03.00 बजे, सोनपुर से 03.12 बजे, छपरा से 05.05 बजे, बलिया से 06.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.15 बजे, वाराणसी से 10.50 बजे, बनारस से 11.15 बजे, ज्ञानपुर  रोड से 13.17 बजे, प्रयागराज जं0 से 15.15 बजे, फतेहपुर से 16.30 बजे, गोविन्दपुरी से 17.50 बजे, इटावा से   19.40 बजे, भिण्ड से 20.07 बजे, सोनी से 20.42 बजे, ग्वालियर से 22.30 बजे, तीसरे दिन शिवपुरी से  00.17 बजे, गुना से 02.50 बजे, रूठियाई जं. से 03.17 बजे, ब्यावरा राजगढ़ से 04.07 बजे, शाजापुर से 05.19 बजे, मक्सी से 06.02 बजे, उज्जैन से 06.40 बजे, नागदा से 07.40 बजे, रतलाम से 08.30 बजे, वडोदरा से 12.10 बजे, भरूच से 13.04 बजे तथा सूरत से 14.08 बजे छूटकर उधना 14.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।  

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल