पति की हार्ट अटैक से मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, 7वीं मंजिल से लगा दी छलांग

पति की हार्ट अटैक से मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, 7वीं मंजिल से लगा दी छलांग

UP News : यूपी के गाजियाबाद में एक महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र का है, जहां वैशाली चौकी सेक्टर-3 एलकॉन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से एक नवविवाहिता ने पति की हार्ट अटैक से मौत के बाद छलांग लगा दी। कुछ ही घंटे में एक घर से दो लाशें निकलीं तो चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़े: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की वास्तविक समय उपस्थिति को लेकर सख्ती; बारह जिलों के पचास विकास खंडों को मान्यता दी गई

पति को हार्ट अटैक, पत्नी सातवीं मंजिल से कूदी 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक, महिला की 3 माह पूर्व (30 नवंबर) को ही शादी हुई थी। वह पति संग बीते सोमवार को दिल्ली स्थित चिड़ियाघर घूमने के लिए गई थी। वहां पति को अचानक हार्ट में पेन शुरू हो गया, जिसकी सूचना परिवारजनों को दी गई। आनन-फानन में परिवार के लोग पति को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम पति की डेड बॉडी घर पहुंची। इस बड़े सदमे से उसकी पत्नी ने भी सातवीं मंजिल की बॉलकनी से छलांग लगा दी। घायल पत्नी को पास के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। 

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

3 महीने पहले हुई थी शादी 

बताया जा रहा है कि मृतक अंजली 22 वर्ष की थी। वहीं, उसका पति अभिषेक आहुवालिया 25 साल का। अभिषेक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। गाजियाबाद के वैशाली इलाके में रहने वाले मृतक अभिषेक की बीती 30 नवंबर को ही दिल्ली के करावल निवासी अंजली से शादी हुई थी। दिल्ली के चिड़िया घर घूमने के दौरान अभिषेक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसकी डेड बॉडी घर लाते ही पत्नी अंजली ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। अस्पताल में इलाज के दौरान अंजली की भी मौत हो गई।

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी