मायके आई महिला से गैंगरेप, 6 दिन कमरे में बंद कर हैवानियत 

मायके आई महिला से गैंगरेप, 6 दिन कमरे में बंद कर हैवानियत 

UP News : बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में मायके में रह रही विवाहिता का दो युवकों ने बहला फुसला कर अपहरण कर लिया। छह दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से बच कर निकली विवाहिता ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने गई पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रामनगर थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही विवाहिता चार फरवरी की सुबह बाजार सब्जी लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश में लगे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 10 फरवरी की शाम विवाहिता अपने घर पहुंची। उसने अपने साथ गैंगरेप की बात अपनी मां को बताई। फिर पीड़िता परिजनों के साथ रामनगर थाना पहुंची और थाना क्षेत्र के ही रहने वाले अनवारुल उ़र्फ बाबा खां व अरमान पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता पिछले करीब एक माह से मायके में ही रह रही थी।

पीड़िता ने बताया कि चार फरवरी की सुबह वह सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान अनवारुल उर्फ बाबा खां और अरमान बहलाफुसला कर अपहरण कर लिया था। अनवारुल उसे अपने घर ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। गुहार लगाने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं अपने साथी के साथ उसे छह दिनों तक बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students