Road Accident में तीन स्नानार्थियों की दर्दनाक मौत, चार घायल
On



गाजीपुर। गंगा स्नान करने जा रही तीन महिलाएं मझरियां गांव के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी। हादसे में चार महिलाए घायल है, जिनका उपचार चल रहा है।इसकी सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम जाम कर दिया।
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मझरिया निवासी ज्योति देवी, किरन, मीरा देवी, भाग्यमनी, अंजली, मौसम यादव व राधिका गंगा स्नान करने जा रही थी, तभी बालू लदे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे ज्योति देवी, किरन, मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची जमानिया, नगसर व सुहवल पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
Tags: गाजीपुर

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments