मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले पांच गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले पांच गिरफ्तार

   
आजमगढ़। पुलिस मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए हथियार एवं कारतूस सप्लाई करने वाले गिरोह के 05 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस, 24 कारतूस एके-47, 02 मिस कारतूस एके-47, 01 कार व 02 मोटरसाईकिल बरामद हुई है। 
थाना तरवां के निरीक्षक अपराध संदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास ग्राम महुवारी में स्थित सिन्टू सिंह के ट्यूबवेल पर अवैध असलहों की खरीदारी की सूचना पर दबिश दी गयी। वहां पर ट्यूबवेल पर उपस्थित बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी द्वारा 05 अभियुक्तों को घेरकर पकड़ लिया गया। 04 अभियुक्त गण पुलिस बल पर फायरिंग करते हुए स्कार्पियों से शम्भूगंज बाजार की ओर भाग गये। गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि हमलोग गैंग बनाकर आजमगढ़ व आस पास के जिले में अवैध असलहे व कारतूसो की सप्लाई का कार्य किया करते है। इन्होने यह भी बताया कि क्षेत्र के दुर्दांत अपराधियों से संपर्क कर अवैध असलहा व कारतूस दिये जाते है। इन्होंने स्कार्पियों से भागे चारों अभियुक्तों के नाम भी बताए है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.अरूण सिंह उर्फ सिन्टू पुत्र विजय प्रताप सिंह, निवासी महुवारी, तरवां, आजमगढ़।
2.हरिओम सिंह उर्फ चुनमुन पुत्र अम्बिका सिंह निवासी कटहन, मेंहनगर,  आजमगढ़।
3.अंजनी सिंह उर्फ डब्बू सिंह पुत्र हवलदार सिंह निवासी रोशनपुर, तरवां, आजमगढ़।
4.आनन्द सिंह उर्फ रिंकू सिंह पुत्र चण्डी प्रसाद सिंह निवासी कम्हरिया, तरवां, आजमगढ़।
5.नवीन सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी मानपुर, मेहनगर, आजमगढ़।
  
पंजीकृत अभियोग
1-धारा 307/34 भा0द0वि0 व 3/5/7/25 A. ACT, थाना-तरवां, आजमगढ़।

आपराधिक इतिहास
1.अरूण सिंह उर्फ सिन्टू पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी महुवारी, तरवां,  आजमगढ़।
a-धारा 147/323/324/325/504/506/427/452 भादवि तरवां आजमगढ़।
b.धारा 323/325/504/506 भादवि व 3 (1) 10 sc/st act थाना मेंहनगर, आजमगढ़।
2.हरिओम सिंह उर्फ चुनमुन पुत्र अम्बिका सिंह निवासी कटहन, मेंहनगर,  आजमगढ़।
a-धारा 364 भादवि थाना मेंहनगर, आजमगढ़।

फरार अभियुक्त
1-मनीष राय पुत्र अशोक राय निवा0 रामचन्द्रपुर थाना देवगांव आजमगढ़ 
2-छोटू सिंह निवासी कसेरू थाना सुरेरी जनपद जौनपुर 
3-अनूप सिंह पुत्र पंचदेव सिंह निवासी खामरिया थाना- तरवां, आजमगढ़।
4-विवेक सिंह पुत्र पंचदेव सिंह निवासी खामरिया थाना- तरवां, आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- निरीक्षक अपराध संदीप यादव, उनि रमेश पाण्डेय, उनि अकीक अहमद मय फोर्स थाना- तरवां, आजमगढ़।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन
बलिया : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 08 दिसम्बर 2025 यानि आज बलिया आ रहे है। उप मुख्यमंत्री के जनपद में...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई