दोपहर में सगाई, शाम को पेड़ से लटका मिला सिपाही का शव

दोपहर में सगाई, शाम को पेड़ से लटका मिला सिपाही का शव

Bijnor News  : उत्तर प्रदेश के बिजनौर के अफजलगढ़ के रहने वाले पीएसी जवान का शव पेड़ से लटका मिला है। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृत सिपाही के हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। चंद घंटे पहले ही उसकी सगाई हुई थी और जल्द शादी होने वाली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सिपाही लोकेंद्र मुरादाबाद की नौवीं बटालियन पीएसी में तैनात थे।प्रयागराज महाकुंभ में उनकी ड्यूटी चल रही थी, लेकिन 15 जनवरी को सगाई होनी थी। इसके लिए वह 3 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुए थे। बुधवार दोपहर को लोकेंद्र की सगाई की रस्म पूरी हुई। 14 फरवरी की शादी की तारीख तय थी।

सगाई का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सिपाही लोकेंद्र किसी काम के लिए घर से बाहर निकले, लेकिन शाम को उनका शव अपने ही खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। एसपी अभिषेक झा भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। 

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट