बृजभूषण सिंह के सांसद प्रत्याशी बेटे करण भूषण के काफिले की कार ने 4 को रौंदा, 2 युवकों की मौत

बृजभूषण सिंह के सांसद प्रत्याशी बेटे करण भूषण के काफिले की कार ने 4 को रौंदा, 2 युवकों की मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा हादसा हुआ है, जहां कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार करण भूषण शरण सिंह के काफिले में चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर करनैलगंज पुलिस जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को करण भूषण अपने काफिले का साथ हुजूरपुर जा रहे थे। काफिले में चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर स्थित छतईपूरवा के पास ओवरटेक करने की कोशिश की। इस कारण वह निदुरा गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनैलगंज बाजार आ रहे दो युवकों की बाइक में टक्कर मार दी। इससे 21 वर्षीय रेहान और 20 वर्षीय शहजाद खान की मौत हो गई। हादसे में 60 वर्षीय सीता देवी समेत हो महिलाएं घायल हो गईं।

हादसा इतना भीषण था कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के आगे का परख्च्चे उड़ गया और फॉर्च्यूनर गाड़ी में अंदर बैठे लोगों ने एयरबैग खुलने से किसी तरीके से लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। लोगों के उग्र होने की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को किसी तरह शांत कराया।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय