बलिया पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार

बलिया पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार

हल्दी, बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक एसटीएफ फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष हल्दी मिथिलेश कुमार व क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक विनय कुमार राय की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

सोमवार को तड़के मुखबिर खास की सूचना पर हल्दी सहतवार मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान आफ्टर डार्क ब्रांड 150 पेटी (7200 बोतल) तथा 8 पीएम ब्रांड की 151 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 पिस टैट्रा पैक) शराब के साथ राजेंद्र कुमार पासवान उर्फ राजेश पुत्र सीताराम पासवान (निवासी कछुआ, बसरिकापुर, थाना दुबहर), राकेश कुमार सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह (निवासी : गोहिया छपरा थाना बैरिया) तथा अभिषेक ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर (निवासी : बेलहरी थाना हल्दी) को गिरफ्तार कर दुकान में टीम ने ताला लगा दिया।

पुलिस ने धारा 318 (2), 319 (2), 62 (2) क बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम उत्तर प्रदेश के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी शैलेश कुमार उपाध्याय, सुनील मिश्रा, आरक्षी श्रीकृष्ण गिरी, कमांडो धीरज भदौरिया व चालक एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ, मुख्य आरक्षी रितेश सिंह, चालक शिव शंकर यादव, आरक्षी अभय सिंह, शिव पूजन, विवेक व्यास, अतुल सिंह व बबलू कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

आतीश उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित