सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, फूंके दो बुलडोजर ; दरोगा समेत 6 पुलिसवाले सस्पेंड

सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, फूंके दो बुलडोजर ; दरोगा समेत 6 पुलिसवाले सस्पेंड

UP NEWS : बरेली में शनिवार को बिल्डर के गुर्गों और मार्बल कारोबारी के बीच सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग से सड़क पर दहशत फैल गई। करीब आधे घंटे तक बवाल चला। मामला इज्जतनगर पीलीभीत बाईपास रोड का है।घटना के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इज्जतनगर थाना के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह बिल्डर राजीव राणा 30-40 अज्ञात लोगों के साथ 2 बुलडोजर लेकर आदित्य की दुकान पर पहुंचे। यहां पर दुकान और प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की। कब्जे का विरोध कारोबारी आदित्य और उनके साथियों ने किया।

इसी बात पर मामला गरमाया तो बिल्डर के दोनों बुलडोजर में आग लगा दी गई। फिर, बिल्डर के गुर्गों ने फायरिंग शुरू कर दी। काउंटर में कारोबारी आदित्य की तरफ से भी गोलियां चलीं। पुलिस के पहुंचने से पहले बिल्डर और उनके गुर्गे भाग निकले। पुलिस ने कारोबारी आदित्य और उनके बेटे अविरल को हिरासत में लिया। 

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

पुलिस भी दर्ज करवा रही केस
SSP बरेली घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर, एक दरोगा और चार सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस की तरफ से भी एक FIR की दर्ज की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गईं है।

यह भी पढ़े नहीं रहे बैजू यादव, शोक की लहर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे