बलिया : गंगा में डूबा युवक तीसरे दिन सकुशल पहुंचा घर, लौटी खुशी

बलिया : गंगा में डूबा युवक तीसरे दिन सकुशल पहुंचा घर, लौटी खुशी

Ballia News : नगर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो पूरी तरह सच है। कब और कैसे ? आपके मन में भी ऐसा कुछ सवाल आयेगा, जिसका जबाब मिलना अभी बाकी है। कहानी गंगा नदी के मुहमदपुर घाट से शुरू होती है। 

बताया जा रहा है कि रविवार को नगर कोतवाली अंतर्गत राजपूत नेवरी निवासी जितेंद्र वर्मा (37) पुत्र स्व. सुनील कुमार वर्मा स्नान करने के लिए गंगा नदी के मुहम्मदपुर गंगा घाट पर गया था। वहां शोर हुआ कि जितेन्द्र डूब गया। सूचना मिलते ही बिचला घाट चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह भी पहुंच गये।

गोताखोर नदी में डूबे जितेन्द्र की तालाश करने में लगे रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच, मंगलवार की शाम जितेन्द्र अपने घर सकुशल पहुंचा, जिसे देख परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सवाल यह है कि जितेन्द्र ने ऐसा क्यो किया ? वह कुछ भी बोलने से बचता रहा। वह केवल हाथ जोड़कर क्षमा मांगता रहा। वहीं, परिवार में खुशी का माहौल है। 

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे