बलिया : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, आंखों के सामने उजड़ गई इस परिवार की दुनिया

बलिया : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, आंखों के सामने उजड़ गई इस परिवार की दुनिया

रेवती, बलिया : बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित रेवती थाना क्षेत्र की कोलनाला क्रासिंग के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही  पहुंचे एसआई प्रभाकर शुक्ला ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त पप्पू मांझी (35) पुत्र सुनील मांझी (निवासी संसार पोखर, लखीसराय, बिहार) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पप्पू मांझी अपनी पत्नी के साथ फर्रूखाबाद से ट्रेन से अपने गांव जा रहा था। रविवार को बलिया-छपरा रेल खण्ड के मध्य कोलनाला रेलवे क्रासिंग के कुछ ही पूरब पप्पू अचानक ट्रेन से गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि पप्पू ट्रेन में गर्मी की वजह से हवा के लिए गेट की तरफ गया होगा और ट्रेन से नीचे गिर गया होगा। बताया जा रहा है कि पप्पू फर्रूखाबाद में किसी ईंट भट्ठे पर काम करता था।

हिमांशु

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली