बलिया : युवती को छत से धक्का देने वाला युवक गिरफ्तार

बलिया : युवती को छत से धक्का देने वाला युवक गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन मे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने युवती को छत से धक्का देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।

06 अक्टूबर 2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना मनियर में प्रार्थाना पत्र देकर शिकायत किया गया कि जब सायं करीब 06.30 बजे मेरी लड़की दो मंजिला छत पर किचन में खाना बना रही थी तो गोलू गौड़ पुत्र हीरा गौड़ (निवासी वार्ड नं. 09 कस्बा मनयिर, थाना मनियर बलिया) ने मेरी लड़की को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा व शादी करने का दबाव बनाने लगा।

मेरी पुत्री द्वारा उसका विरोध व शादी करने से मना किया तो गोलू गोड़ ने मेरी लड़की को तमंचा सटा दिया। मेरी पुत्री चिल्लाने लगी तो जान से मारने की नियत से छत से धक्का दे दिया, जिससे मेरी लड़की छत से नीचे गिर गयी । गोलू गौड़ मौके से फरार हो गया। इस सम्बन्ध में मनियर पुलिस धारा 74, 109, 351(3) बीएनएस में पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

मनियर पुलिस टीम ने राधे सिंह के डेरा के पास पिलुई रोड मोड से चेकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गोलू गौड़ पुत्र हीरालाल गौड़ (निवासी कोठी मोहल्ला थाना मनियर जनपद बलिया) को हिरासत पुलिस में लिया गया। पकड़े गए गोलू की जामा तलाशी में एक नाजायज तमंचा .315 बोर बरामद हुआ, जिसमें एक कारतूस नाल में फंसा बरामद हुआ।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

अभियुक्त का यह कृत्य धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध है। अभियुक्त को उसके किये हुए अपराध से अवगत कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 12.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीष कुमार वरुण, कां. महेन्द्र कुमार व जगदीश पटेल शामिल रहे। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान