बलिया में ई-रिक्शा पलटने से घायल महिला की मौत




Ballia News : चार दिन पहले ई रिक्शा पलटने से घायल हुई महिला की मौत सोमवार को मौत हो गई। मामला मनियर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव का है। घटना से मृतका के घर-परिवार में कोहराम मच गया।
बता दें कि कोटवा गांव की करीब पांच छः महिलाएं ई रिक्शा पर सवार होकर एकादशी के दिन गंगा स्नान करने बलिया गई थी। वापस लौटते समय मुड़ियारी के पास टीएस बंधे पर ई-रिक्शा पलट गया।
हादसे में सावित्री देवी (40) पत्नी राजेश, उमरावती (65) पत्नी छडू मिश्रा, कृष्णा (55) पत्नी रामनिवास मिश्रा, पुष्पा (45) पत्नी अरविंद मिश्रा, सुशील (60) पत्नी सदानंद मिश्रा व शांति देवी (50) पत्नी राम जी मिश्रा घायल हो गई थी। इसमें सुशीला देवी को जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया था, जहां से इलाज कराने के बाद घर वापस चली गई थी। बताया जा रहा है कि हादसे में शांति देवी की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी था, जिसके कारण उनका निधन हो गया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments