बलिया में सब्जी विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, उठाई यह मांग

बलिया में सब्जी विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, उठाई यह मांग

बलिया : चित्तू पांडेय चौराहे के पास वर्षों से चली आ रही सब्जी मंडी को हटा दिए जाने के बाद सोमवार की दोपहर एक बजे सब्जी विक्रेताओं ने समाजसेवी प्रेम वर्मा के नेतृत्व में एक बा​र फिर से सड़क पर उतरकर चित्तू पांडेय चौराहे के पास जमकर प्रदर्शन किया। सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि जब तक हम लोगों को सब्जी बेचने के लिए जगह नहीं मिल जाती, आंदोलन जारी रहेगा। 

बता दें कि चित्तू पांडेय चौराहे के पास जहां सब्जी मंडी अब तक चली आ रही है, वहां दीवानी न्यायालय के स्थानांतरण हो जाने के बाद जिला प्रशासन यहां से हर हाल में सब्जी मंडी हटाना चाहता हैं। ऐसे में अब सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। वह अडिग है कि पहले हम लोगों को सब्जी बेचने के लिए जगह आवंटन किया जाए।

उसके बाद हमें हटाया जाए। इस दौरान नेतृत्व करने वाले प्रेम वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन इस तरह गरीबों के पेट पर लात नहीं मार सकता है। पहले उन्हें जगह दें, फिर जाकर उन्हें हटाने का काम करें। बताया कि हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं। जब तक उन्हें जगह नहीं मिल जाती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर चंपा देवी, मीना देवती, विद्यावती, चुन्नीलाल, अफरोज आदि रहे।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal