बलिया में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दो मनबढ़ हिरासत में

बलिया में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दो मनबढ़ हिरासत में

Ballia News : दोकटी थाना अंतर्गत बहुआरा गांव में रविवार की सुबह कुणाल सिंह पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल कुणाल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचा, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

बैरिया क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोकटी थाना के बहुआरा गांव निवासी कुणाल सिंह पर चाकू से हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कुणाल सिंह को जांघ में चाकू लगी है। उन्हें तत्काल सीएचसी सोनबरसा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक