बलिया में पशुओं से लदा ट्रक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार ; दूसरा फरार

बलिया में पशुओं से लदा ट्रक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार ; दूसरा फरार

Ballia News : नरही पुलिस ने नारायणपुर गांव के पास से 21 पशु लदा एक ट्रक बरामद करने के साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने बरामद पशुओं को सुरक्षित गौशाला में भेजवा दिया। साथ ही गिरफ्तार तस्कर को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय किया गया।

नरही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भांवरकोल की तरफ से पशु तस्कर एक ट्रक पर पशुओं को लादकर वध के लिए बिहार लेकर जा रहे है। इसके बाद नरही पुलिस ने रोड पर नाकाबंदी कर नरायणपुर की तरफ से आने वाले ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चेकिंग प्वाइंट से कुछ दूर पहले ही ट्रक को खड़ा करके दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे। 

हालांकि पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए पशु तस्कर ने अपना नाम व गांव बीरु दोहरे पुत्र प्रहलाद सिंह (निवासी ग्राम तुरकीपुर थाना अयाना जनपद औरैया) बताया। जबकि दूसरा अभियुक्त भागने में सफल रहा, उसका नाम व पता उपेन्द्र यादव पुत्र रामपूजन यादव (निवासी चुन्नी पवनी बक्सर बिहार) बताया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

पकड़े गए ट्रक की जमातलाशी में 21 पशु मिले, जिसमें 14 और सात बछड़ा है। बरामद गोवंशों को सकुशल गोशाला में भेजा गया। इस बाबत सीओ सदर श्याम कांत ने बताया कि एक ट्रक पर 21 पशुओं को लादकर पशु तस्कर वध के लिए बिहार लेकर जा रहे थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे