जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है पेड़-पौधे : बीएसए

जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है पेड़-पौधे : बीएसए

सुखपुरा, बलिया : प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को ग्राम पंचायत सुखपुरा के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर दो पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शीशम एवं आम के पौधे लगाकर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। इस मौके पर वहां मौजूद अभिभावकों,शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाकर पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करें। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं, जो हमें जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अनुरोध किया कि आप पौधे लगाने का संकल्प लें और आज ही से इसमें पूरे मनोयोग से लग जाएं।इसी क्रम में उन्होंने कक्षा का निरीक्षण किया और बच्चों से पौधों से होने वाले लाभ की जानकारी चाही तो बच्चों के उत्तर पर संतोष भी व्यक्त किया। इसके लिए विद्यालय परिवार को प्रोत्साहित किया। ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान, प्रधानाध्यापक दयानंद चौधरी, उमेश कुमार सिंह, नीरज सिंह, रमेश वर्मा, वंदना यादव, सीमा पांडेय,ज्योत्स्ना गुप्ता,संजू पांडेय आदि मौजूद रहे।

BSA

यह भी पढ़े अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...