बलिया में दर्दनाक हादसा : अभिषेक का भी शव बरामद, पांचों दोस्तों की मौत से दहला हर दिल

बलिया में दर्दनाक हादसा : अभिषेक का भी शव बरामद, पांचों दोस्तों की मौत से दहला हर दिल

मझौवॉ, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूबे पांचवें किशोर का भी शव शनिवार की सुबह बरामद कर लिया गया। एक साथ पांच बच्चों की मौत से पूरा इलाका दहल गया है। वहीं, दो गांव में मातमी सन्नाटा है। मृत बच्चों के परिजनों में करूण-क्रंदन व चीत्कार मची है। नाते-रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हर आंखें नम और जुबां पर एक ही बात... यह सब कैसे हो गया ?

गौरतलब हो कि रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी रवि कुमार राम (14) पुत्र दिलीप राम, सनी कुमार राम (13) पुत्र वीरेंद्र राम, निर्मल कुमार (15) पुत्र शिवचंद चोपड़ा, अभिषेक कुमार (14) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद राम तथा रेवती थाना क्षेत्र के ही अचलगढ़ गांव निवासी सिंटू कुमार (13) पुत्र जितेंद्र राम शुक्रवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। इसी बीच, पांचों दोस्त हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंच गये। पांचों बच्चों ने अपनी साइकिल, मोबाइल व कपड़ा गंगा किनारे रखकर स्नान करना शुरू किया। 

इसी बीच एक साथी गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में पांचों मित्र गंगा की गोद में समा गये। गंगा घाट पर स्थान कर रहे लोगों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। इस बीच, पियरौटा गांव से पहुंचे परिजन अपने लाडलों का कपड़ा देख दहाड़े मारने लगे। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय मछुआरों की मदद से शुक्रवार की शाम तक रवि राम, सनी राम, सिंटू कुमार व निर्मल कुमार का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि शनिवार की सुबह अभिषेक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

हरेराम यादव

यह भी पढ़े बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली