सुगम होगी बलिया शहर की यातायात व्यवस्था, डीएम ने इन विन्दुओं पर दिये निर्देश

सुगम होगी बलिया शहर की यातायात व्यवस्था, डीएम ने इन विन्दुओं पर दिये निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बलिया शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कार्ययोजना बनाकर ई-रिक्शा की रूट तथा स्टॉपेज निर्धारित किया जाय। तथा यह भी सुनिश्चित किया कि निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा चले।

उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक व अधिशासी अधिकारी को टीम गठित कर अभियान चलाकर माल गोदाम रोड, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन के बाहर एवं कदम चौराहा सहित आदि स्थानों पर सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क के किनारे ईट एवं बालू रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय। सड़क पर वाहन खड़ी पाए जाने पर चालान किया जाय। 


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे कहा जाय कि वे सामान सड़क पर न लगाए, अपने दुकान के अंदर ही रखें। सामान की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए भी समय निर्धारित किया जाय, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। कहा कि रेलवे स्टेशन अधीक्षक से वार्ता कर स्टेशन के बाहर यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को रेलवे स्टेशन के बाहर जल-जमाव को निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाय कि वे सड़क पर अपने वाहन न खड़ी करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश