बलिया में तेज आवाज के साथ ट्रैक्टर का इंजन ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

बलिया में तेज आवाज के साथ ट्रैक्टर का इंजन ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

सिकन्दरपुर, बलिया : मनियर मार्ग पर खरीद चट्टी के समीप स्थित दुर्गा जी गेट के सामने शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर का इंजिन फटने से उस पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गम्भीर है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा है।

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कछुआरा गांव निवासी सूर्यनाथ राम मकान की ढलाई का ठेका लेते हैं। शुक्रवार को वह खरीद गांव में ढलाई के लिए अपना मशीन लेकर आये हुए थे। शाम को ढलाई के बाद अपने मजदूरों को साथ लेकर ट्रैक्टर से अपने गांव कछुआरा जा रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही खरीद गेट के सामने पहुंचा था, तेज आवाज के साथ अचानक उसका इंजन फट गया। इससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार सभी मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि ढलाई मशीन का ऑपरेटर धनु राजभर 35) गंभीर रूप से घायल है। धनु का इलाज सीएचसी सिकन्दरपुर में चल रहा है। 

Post Comments

Comments

Latest News

National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। अंडर 17...
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान