बलिया : बोरिया-विस्तर समेटकर भागे धर्म परिवर्तन के लिए कैम्प लगाने वाले, ये है पूरा मामला

बलिया : बोरिया-विस्तर समेटकर भागे धर्म परिवर्तन के लिए कैम्प लगाने वाले, ये है पूरा मामला

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के नारायणगढ़ ढाला के पास पासवान बस्ती में सोमवार को ईसाई मिशनरियों के सहयोग से धर्म परिवर्तन के लिए आयोजित कैम्प में भाजपा व अन्य हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद कार्यक्रम में जुटे लोग अपना बोरिया बिस्तर समेट कर माफी मांगते हुए वापस चले गये।

बताया जा रहा है कि सुखपुरा क्षेत्र के आधा दर्जन महिला-पुरुषों द्वारा नारायणगढ़ ढाला के पास कैम्प लगाकर लोगों को जुटाता गया।इसाई धर्म से सम्बंधित पुस्तकें व कुछ अन्य समान वितरित करने के साथ ही प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का आग्रह किया जा रहा था। इसकी जानकारी भाजपा नेता सुधांशु तिवारी, पप्पू सिंह, अनिल सिंह, दयाशंकर तिवारी, बिमल पटेल आदि को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचे और इसका प्रतिवाद किया।

पहले तो लोग कुतर्क करने लगे, किंतु जब भाजपाईयों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाने की बात की तो उनकी सिटी पीटी गुम हो गई। आयोजकों ने अपना समान समेटा और दुबारा क्षेत्र में दिखाई नहीं देने की बात कहते हुए माफी मांगकर भाग खड़े हुए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार