यह कोई बड़ा सिंगर नहीं, कक्षा चार में पढ़ने वाली बलिया की एक छात्रा है ; सुनें Video Song और बढ़ाये बच्ची का उत्साह

यह कोई बड़ा सिंगर नहीं, कक्षा चार में पढ़ने वाली बलिया की एक छात्रा है ; सुनें Video Song और बढ़ाये बच्ची का उत्साह

बलिया : सोशल मीडिया पर अक्सर बेहतरीन वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार डांस और कई बार गाने के वीडियो खूब वायरल होते हैं। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची गाना गा रही है। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बच्ची स्वर और लय ताल की सराहना हर कोई कर रहा है। यह वायरल वीडियो शिक्षा क्षेत्र दुबहर के कन्या प्राथमिक विद्यालय मझौली का है, जिसे 5 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित समारोह में कक्षा 4 की छात्रा प्राज्ञा पान्डेय ने प्रस्तुत किया था। 

 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

 

इस बावत पूछने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन जायसवाल बताते है कि हम सभी अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। हम अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लेकिन एक चीज़ जो किसी भी सीमा या भाषा से परे है, वह संगीत है। यह न केवल मनोरंजन का एक बेहतरीन स्रोत है, बल्कि अभिव्यक्ति का सबसे सुंदर रूप भी है। संगीत वह अदृश्य धागा भी है, जो हम सभी को एक ही आकर्षक हार में बांधता है। प्रधानाध्यापक बताते है कि कन्या प्राथमिक विद्यालय मझौली अपने छात्रों के चातुर्दिक विकास को लेकर हमेशा चौकन्ना रहता है। इसके लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होता रहता है। कक्षा 4 की छात्रा प्राज्ञा पान्डेय काफी होनहार छात्रा है। विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र कुमार पांडेय बच्चों को काफी प्रोत्साहित करते है। 

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद