बलिया बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल, उठाई यह बड़ी मांग

बलिया बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल, उठाई यह बड़ी मांग

Ballia News : ऐसे शिक्षामित्र, जिनकी नियुक्ति एक अप्रैल 2005 से पहले हो गई थी और वे बाद में शिक्षक के पद पर चयनित हो गए, वे पुरानी पेंशन के लिए हाईकोर्ट से लेकर विभाग स्तर पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार की शाम करीब पांच बजे शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए मनीष कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए को ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन का विकल्प पत्र जमा कराने व उसे शासन को भेजने की मांग की।

शिक्षकों ने बीएसए को अवगत कराया कि विभिन्न हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कई मामलों में यह आदेश दे चुका हैं कि अगर संविदा कर्मी एक अप्रैल 2005 से कार्यरत है और बाद में किसी पद पर स्थाई हो गया है तो उसे पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। बीएसए ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों पर बहुत जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। बता दें पुरानी पेंशन के लिए इन शिक्षकों ने हाईकोर्ट में भी गुहार लगायी है, जहां सरकार से जवाब मांगा गया है। इस दौरान ललित मोहन सिंह, सतीश मेहता, अनिल गुप्त, सतीश कुमार राय, धनंजय शर्मा, जयप्रकाश गुप्त, सत्येंद्र कुमार यादव, कृपाशंकर चौहान आदि थे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व