बलिया में होने जा रहा 20 किलोमीटर लंबे स्टेट हाइवे का चौड़ीकरण

बलिया में होने जा रहा 20 किलोमीटर लंबे स्टेट हाइवे का चौड़ीकरण

Ballia News : नगरा-बेल्थरा रोड मार्ग के विस्तार का काम जल्द शुरू होगा। इस परियोजना का शुभारम्भ रविवार को रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह और पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर किया। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 128.59 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जिसकी पहली किस्त के रूप में 18 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। इस परियोजना के तहत नगरा से उभांव तिराहे तक 20 किलोमीटर लंबे स्टेट हाइवे का चौड़ीकरण किया जाएगा।

सड़क की चौड़ाई 10 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। यह सड़क नगरा गड़वार मोड से मालीपुर और चौकियां मोड होते हुए उभांव तिराहे तक जाएगी। नगरा बाजार में एकल डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इस सड़क के बन जाने से नगरा बाजार से वाराणसी और गोरखपुर की यात्रा आसान हो जाएगी। साथ ही गाजीपुर से गोरखपुर का सफर भी सुगम होगा। नगरा थाने के पास भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, रणजीत सिंह पिंकी, मुकेश सिंह, पिंटू यादव और बीजेपी आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें