Ballia की तीन बेटियों की शादी में मदद संस्थान ने बढ़ाया हाथ

Ballia की तीन बेटियों की शादी में मदद संस्थान ने बढ़ाया हाथ

बलिया : समाज में असहाय, लाचार, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए बना मदद संस्थान ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तीन गरीब लड़कियों की शादी के लिए वस्त्र एवं खान-पान की सामग्री उपलब्ध कराई। बेरुआरबारी में स्व. सुरेंद्र राम की पुत्री एवं धनीधरा, मसहां में स्व. लालचंद कनौजिया की पुत्री तथा मझौली में स्व. दर्दर प्रसाद की पुत्री की शादी इसी अप्रैल महीने में होनी है, लेकिन तीनों परिवारों के समक्ष घोर आर्थिक संकट है।

इसकी जानकारी मदद संस्थान के सदस्यों को हुई तो उन्होंने इन तीनों परिवारों को संस्थान की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। संस्थान के लोगों ने तीन अलग-अलग टीम बनाकर तीनों गांव में पहुंचकर बच्चियों के परिजनों को शादी के उपयोग का सारा सामान (साड़ी, धोती, आटा, चावल, दाल, बेसन, रिफाइन, चीनी, सरसों तेल, सब्जी, मसाला, पत्तल, गिलास आदि सामग्री) उपलब्ध कराया। संस्थान द्वारा सहायता प्राप्त कर परिजनों में खुशी का ठिकाना न रहा। इस मौके पर बच्चन जी प्रसाद, नरेंद्र सिंह, रजनीकांत सिंह, निरंजन तिवारी, गणेश जी सिंह, रणजीत सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, रामजी गिरी, जितेंद्र मिश्र, अजीत तिवारी, अखिलेश कुमार, पिंटू यादव, अजय गुप्ता, पवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित