विधायक केतकी सिंह की पहल लाई रंग, 59.41 लाख से संवरेगा बलिया का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

विधायक केतकी सिंह की पहल लाई रंग, 59.41 लाख से संवरेगा बलिया का यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

Ballia News :  बांसडीह विधायक केतकी सिंह की पहल पर सुखपुरा सीएचसी के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 59 लाख 41 हजार रूपया आवंटित  किया है। इससे सीएचसी को सृदढ़ कर अधूरे कार्य पूरे कराए जाएंगे। धनराशि स्वीकृत होने से सीएचसी के शुरू होने की उम्मीद जग गयी हैं। 

सीएचसी सुखपुरा को बनने के बाद कार्यदायी संस्था ने वर्ष 2018 में स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द कर दिया था। बनने के बाद से ही सीएचसी शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। विधायक केतकी सिंह ने उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर सीएचसी की मरम्मत, बिजली-पानी,   सीवरेज, खिड़की दरवाजे, अस्पताल के उपकरण व अन्य समस्या के समाधान की मांग किया था। उन्होंने बताया था कि अस्पताल के निर्माण के बाद खिड़की-दरवाजे व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया हैं।

अस्पताल शुरू होने के लिए बेड व अन्य संसाधन आवश्यक है। उपमुख्यमंत्री ने विधायक केतकी सिंह के पत्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर सुखपुरा भेजा था। टीम ने अस्पताल का आकलन कर इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया था।  शासन ने अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि जारी कर दिया हैं। महानिदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य के वित्त नियंत्रक शिवेन्द्र कुमार मिश्र ने सीएमओ बलिया को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

केतकी सिंह ने बताया कि लगभग सुखपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के एक लाख से अधिक की आबादी को आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मरम्मत के साथ ही अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, बेड व अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर शीघ्र अस्पताल शुरू होगा।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा