बलिया और तालिबपुर के बीच खेला गया श्री बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच

बलिया और तालिबपुर के बीच खेला गया श्री बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच

मझौंवा, बलिया : श्री बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता मझौवॉ (नई बस्ती दिघार) का फाइनल मुकाबला बलिया बनाम तालिमपुर के बीच खेला गया। मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पीएन इण्टर कालेज दुबेछपरा के प्रधानाचार्य सुधांशु प्रकाश मिश्र उर्फ बबलू मिश्र तथा बेलहरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी बबलू व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप यादव उर्फ दाढ़ी ने फीता काटकर किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया पुलिस लाइन की टीम ने चौदह ओभर में 180 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तालिबपुर की टीम ने काफी संघर्षों के बाद 14 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह बलिया की टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल कप पर अपना कब्जा जमा लिया।

मुख्य अतिथि नेबलिया टीम के कप्तान दिनेश सिपाही को शील्ड के साथ में नकद 5100 रुपया देकर सम्मानित किया। इस क्रम में उपविजेता टीम के कप्तान पप्पू जी को पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी बबलू ने कप के साथ 3001 रुपये देकर सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र व मेडल देकर जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप यादव दाढ़ी ने किया। मैन ऑफ द मैच दीपक पान्डेय को रेन्जर साइकिल पियूष सिंह ने दिया।

यह भी पढ़े बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

पीएन इण्टर कालेज दुबेछपरा के प्रधानाचार्य सुधांशु प्रकाश मिश्र उर्फ बबलू मिश्र ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत लगा रहता है। कोई हारता है तो कोई जीतता है, लेकिन इसमें कभी भी आपस में मन मुटाव नहीं करना चाहिए। दोनों टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। शिक्षा से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

इस मौके पर बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष शैलेश मिश्र उर्फ लुलु मिश्र ने लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। विजय मिश्र, सुरुज मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, तारकेश्वर मिश्र, कामेश्वर मिश्र, इन्द्रदेव मिश्र, बालदेव मिश्र, विनोद सिंह, रिखिदेव सिंह, अमन तिवारी, भोलु तिवारी, रितेश यादव, अजीत गोंड, गोलू ठाकुर, गोद उर्फ रावाडा, विमलेश सिंह, रोहित सिंह मौजूद रहे।

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली