बलिया में कब्र से निकाला गया महिला का शव, ये है वजह

बलिया में कब्र से निकाला गया महिला का शव, ये है वजह

बलिया : कोर्ट के आदेश पर पुलिस, नायब तहसीलदार एवं फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शुक्रवार को नगरा थाना क्षेत्र के खरूआंव गांव कब्र से मुस्लिम महिला का शव निकाला गया। करीब एक माह बाद कब्र से निकाले गये शव को पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

बताया जा रहा है कि गाजीपुर जिले के थाना रेवतीपुर अंतर्गत रेवतीपुर गांव निवासी मृतका की मां परवीन बेगम ने नगरा थाने में तहरीर दिया था कि मेरी पुत्री की शादी दो जुलाई 2011 को खुर्शीद आलम पुत्र स्व. बशीर खां (निवासी : खरूआंव, थाना नगरा, बलिया) के साथ हुआ था। शादी के बाद से मेरी पुत्री अपने पति के साथ उसके गांव खरूआँव में रहकर अपना जीवन यापन करती थी, लेकिन पति के व्यवहार से दु:खी रहती थी।

30 जुलाई 2024 की रात्रि मेरी पुत्री अपने पति के व्यवहार से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। लेकिन ससुराल वालों द्वारा हम लोगों को पुत्री की आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया गया।पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज 27 अगस्त को आरोपी पति खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस, नायब तहसीलदार एवं फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में मृतका अफसाना खातून का शव कब्र खोदकर बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस बाबत नायब तहसीदार राजेश कुमार यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। जांच चल रही है। 

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा