बलिया में चोरी की बैट्री के साथ पकड़ा गया किशोर

बलिया में चोरी की बैट्री के साथ पकड़ा गया किशोर

Ballia News : तीन बाइकों से चुराई गई बैट्री के साथ पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, नगर कोतवाली से सटे नगर पालिका का स्थाई रैन बसेरा है। वहां पर तैनात नपा के कर्मचारी चितबड़ागांव निवासी विवेक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 फरवरी की रात रैन बसेरा में खड़ी तीन बाइकों की बैट्री चोरी हो गयी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच पुलिस ने काजीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से 16 वर्षीय किशोर को चोरी की तीनों बैट्री के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि गाड़ियों की बैट्रियों की चोरी कर उसे बेंचने के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज सिविल लाइन माखन सिंह, कां. विकास कुमार, कां. त्रिपुरारी व कां. दीपक कुमार शामिल रहे। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ : द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल