बलिया संसदीय क्षेत्र : जहुराबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन कर सुभासपा अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान

बलिया संसदीय क्षेत्र : जहुराबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन कर सुभासपा अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान

बलिया : भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर इन दिनों विभिन्न विधानसभाओं में नुक्कड़ सभा और जनसंवाद कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में उन्होंने मोहम्मदाबाद के विभिन्न स्थानों पर जनता जनार्दन से संवाद स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से अवगत कराया।

IMG-20240505-WA0070

भाजपा प्रत्याशी ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को परिचित कराने के साथ ही समर्थन तथा विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति सुनिश्चित किया। उन्होंने गोड़हर, बलियरिया, सिमरी, बसनिया चट्टी, जगदीशपुर, कनुवान, लोहरपुरा, सजना, मिर्जाबाद, तराव आदि स्थानों पर कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल

Niraj Shekhar BJP BALLIA

यह भी पढ़े बलिया पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की अंग्रेजी शराब, तस्कर गिरफ्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के जहुराबाद विधानसभा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यालय का उद्घाटन भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज शेखर के चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और उनका पूर्ण समर्थन करके बलिया से विजय प्राप्त करेंगे।

Nirbhay Narayan Singh ADRM

कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपको नीरज शेखर जैसा जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सभी के पूर्ण समर्थन से नीरज शेखर बलिया में भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में नीरज शेखर ने आभार ज्ञापन करते हुए जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनमानस उपस्थित रहें।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल