बलिया में अचानक थमीं सब इंस्पेक्टर की सांसे, एसपी-एएसपी ने दिया कंधा

बलिया में अचानक थमीं सब इंस्पेक्टर की सांसे, एसपी-एएसपी ने दिया कंधा

Ballia News : पुलिस लाइन बलिया में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव की असामयिक मौत मंगलवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। घटना से विभागीय गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन बलिया में दिवंगत उपनिरीक्षक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 

मूल रूप से चंदौली निवासी उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव की तैनाती बलिया पुलिस लाइन में थी। मंगलवार की रात योगेंद्र सिंह यादव की तबीयत अचानक खराब हो गयी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।

बुधवार को उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव के शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद पुलिस लाइन बलिया में  पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, प्र.शि. पुलिस उपाधीक्षक व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आखों से राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को मूल निवास चंदौली जनपद के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा