बलिया : जेईई एडवांस में 4557वीं रैंक, रिटायर्ड सैन्य अफसर का बेटा बनेगा आईआईटियन्स

बलिया : जेईई एडवांस में 4557वीं रैंक, रिटायर्ड सैन्य अफसर का बेटा बनेगा आईआईटियन्स

Ballia News : सेना के पूर्व कैप्टन जितेन्द्र मिश्र के पुत्र नीरव मिश्रा ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 4557वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। रेवती ब्लाक के भोपालपुर निवासी सेवानिवृत्त जेसीओ उदय प्रकाश मिश्र के पौत्र तथा पूर्व कैप्टन के पुत्र की शानदार सफलता पर चहुंओर खुशी का माहौल है। नीरव के साथ माता-पिता तथा को भी खूब बधाई मिल रही है।

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव पुष्पेन्द्र तिवारी "सिन्धु" का भांजा नीरव शुरू से ही मेधावी छात्र है। वर्ष 2021 में 10वीं की परीक्षा महर्षि विद्या मन्दिर नैनी प्रयागराज से 98 प्रतिशत तथा 2023 में 12वीं की परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण किया। नीरव का सपना आईआईटियन्स के रूप में देश सेवा का था।

बता दें कि नीरव ने 2023 में एनडीए में 202वां रैंक प्राप्त किया था, लेकिन आईआईटी का सपना पूरा करने के लिए उसे छोड़ दिया था। अपने लक्ष्य के अनुरूप नीरव ने ईमानदारी से तैयारी की और दूसरे प्रयास में सफलता का परचम लहराया। जेईई मेंस में 98.85 पेरेंसेंटाइल हासिल करने वाले नीरव का रैंक एडवांस की परीक्षा में 4557 है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

एक सवाल के जबाब नीरव ने बताया कि इंटर की पढ़ाई के साथ वह जेईई मेंस की परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। हां, इतना जरूर है कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास किया। परीक्षा परिणाम से वह बहुत खुश है। उसका मकसद आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश की सेवा करना है।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद