बलिया : 'जागो मतदाता' नाटक की प्रस्तुति से संकल्प ने जनमानस को जगाया, की यह अपील

बलिया : 'जागो मतदाता' नाटक की प्रस्तुति से संकल्प ने जनमानस को जगाया, की यह अपील

बलिया : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने का शुभारम्भ जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कचहरी परिसर से किया। संकल्प संस्था बलिया द्वारा 30 मार्च को कचहरी और टीडी कॉलेज चौराहा पर नाटक नाटक "जागो मतदाता" का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में वोट देना हम सबका कर्तव्य और अधिकार है। लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें  नाटक में यह भी दिखाया गया कि बागी बलिया का इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन मतदान प्रतिशत बहुत कम होता है। ऐसे में 2024 के चुनाव में लोग घरों से बाहर निकले और मतदान प्रतिशत इतना बढ़ा दे कि बागी बलिया के नाम की सार्थकता सिद्ध हो जाए।

IMG-20240330-WA0045

नुक्कड़ नाटक का लेखन और निर्देशन संकल्प संस्था के सचिव आशीष त्रिवेदी ने किया है। नाटक में ट्विंकल गुप्ता, आनंद कुमार चौहान, अनुपम पांडे, कृष्ण कुमार यादव, राहुल चौरसिया, आलोक यादव, शालिनी, श्रेया, भाग्यलक्ष्मी, लकी पांडे, खुशी, आयुषी तिवारी, जन्मेजय, धैर्य, मौसम इत्यादि ने अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया। नाट्य प्रस्तुति के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, स्वीप नोडल अधिकारी/ जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अतुल तिवारी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. इफ्तेखार खान, प्रतिमा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students