बलिया में आज 'संत कैबिनेट' लेगी पद और गोपनीयता की शपथ, भव्य समारोह में मौजूद रहेंगे ये माननीय

बलिया में आज 'संत कैबिनेट' लेगी पद और गोपनीयता की शपथ, भव्य समारोह में मौजूद रहेंगे ये माननीय

Ballia News : नगरपालिका परिषद बलिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता 'मिठाई लाल' व सभी सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज (27 मई) को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में संपन्न होगा। शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी पूरी हो चुकी है। आयोजन को भव्यता देने के लिए नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह व अन्य कर्मी जुटे हुए है। इस बीच भाजपा के जिला मंत्री अरूण सिंह बंटू ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा ईओ के साथ लिया। 

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शाम को तीन बजे से होगा, जिसमें अध्यक्ष के साथ 25 वार्डों के सभासद प्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर विधायक व प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि मौजूद रहेंगे। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश