Road Accident in Ballia : पेड़ से टकराई बारातियों से भरी पिकअप, एक की मौत ; तीन रेफर

Road Accident in Ballia : पेड़ से टकराई बारातियों से भरी पिकअप, एक की मौत ; तीन रेफर

बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूआरबारी- बांसडीह मार्ग पर देल्हुआ गांव के सामने गुरुवार की सुबह बरात से वापस लौट रही एक अनियंत्रित पिकअप  सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। हादसे में एक व्यक्ति 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य बराती घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। 


बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी दीनबंधु पासवान के लड़के की बारात सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बुधवार को गयी थी। गुरुवार की सुबह बारात से वापसी के दौरान पिकअप पर सवार होकर दीनबंधु का साढ़ू खेजुरी थाना क्षेत्र के विषहर गांव निवासी रामाश्रय पासवान (55) अन्य बरातियों के साथ मैरीटार जा रहे थे। देल्हुआ ईट भठ्ठे के पास पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी, जिससे रामाश्रय पासवान सड़क पर गिर गया तथा पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन की चपेट में आ गया।  

रामाश्रय की घटनास्थल पर ही मौत हो गया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण तीनों घायलों मैरीटार गांव निवासी 60 वर्षीय दीनबंधु पासवान व 25 वर्षीय अर्जून पासवान तथा हरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल पासवान को पीएचसी बेरूआरबारी पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मृतक परिवार की महिलाएं व अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली