Road Accident in Ballia : बोलेरो की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल

Road Accident in Ballia : बोलेरो की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल

बलिया : रसड़ा-बलिया स्थित संवरा के पास सोमवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी जयप्रकाश गिरी (60) एवं उनका पुत्र अशोक गिरी (18) रसड़ा क्षेत्र में कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे, जहां से लौटते वक्त रसड़ा बलिया मार्ग स्थित संवरा गांव के समीप बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

हादसे में जयप्रकाश गिरी की मौत हो गई, जबकि अशोक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...