बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म, बिगड़ी हालत ; युवक और सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म, बिगड़ी हालत ; युवक और सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही पीड़िता की सहेली के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

मुकदमा वादी के मुताबिक, पीड़िता कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त एक लड़की (तहरीर में नामजद) ने पीड़िता से कहा कि मेरे घर पर जन्मदिन का फक्शन है, चलो मेरे घर चलो। उसके कहने पर पीड़िता उसके घर चली गयी। वहां जाने के बाद साजिश के तहत आरोपित लड़की ने पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी। आरोप है कि आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

इसके पश्चात रक्तश्राव की वजह से पीड़िता की तबीयत खराब होने लगी तो आरोपित उसे लेकर निजी अस्पताल में गये। वहां हालत में सुधार न होता देख आरोपित लडकी पीड़िता को लेकर उसके घर आटो से गयी। पूछताछ में आरोपित लड़की ने सबकुछ पीड़िता के परिजनों को बताया। तत्पश्चात 112 नम्बर पुलिस को बुलाया गया तो पीड़िता को बलिया अस्पताल ले जाया गया। बलिया से पीड़िता को आजमगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन आजमगढ़ द्वारा पुलिस केस बताकर पुनः बलिया रेफर कर दिया गया, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़े Ballia News : मस्‍ज‍िद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में तीन खंड शिक्षा अधिकारी समेत 16 पर मुकदमा दर्ज, ये हैं पूरा मामला

Post Comments

Comments

Latest News

National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। अंडर 17...
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान