बलिया : होटल में किशोरी से दुष्कर्म, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ; जानिए कौन है आरोपी

बलिया : होटल में किशोरी से दुष्कर्म, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ; जानिए कौन है आरोपी

बलिया : नगर के होटल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कृष्णा नगर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम वर्मा पुत्र नारेन्द्र प्रसाद सोनी (निवासी कृष्णा नगर थाना कोतवाली, बलिया) बताया। प्रकरण में एक बड़े सर्राफ परिवार की महिला को भी आरोपी बताया गया है।

शहर निवासी महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री की शहर के एक बड़े सर्राफ परिवार की महिला के साथ मित्रता है। उक्त महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ किशोरी को बहला फुसला कर जलालपुर स्थित एक होटल में ले गई। महिला के पुरुष मित्र ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को मामले की जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने धारा 65 (1)/351(1) बीएनएस व 5G/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम के साथ मुआयाना किया। 

इस बाबत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि 28 अगस्त को महिला द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और फोरेंसिक टीम से घटना स्थल की जांच कर कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आरोपी किशोरी का परिचित बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश