बलिया : चौकी इंचार्ज की दबंगई, पत्रकार को बुरी तरह पीटा ; देखें तस्वीरें

बलिया : चौकी इंचार्ज की दबंगई, पत्रकार को बुरी तरह पीटा ; देखें तस्वीरें


रामगढ़, बलिया। वाराणसी से प्रकाशितएक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अर्जुन कुमार शाह को  पुलिस चौकी इंचार्ज रामगढ़ ने बेवजह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित खुुुद का परिचय बताता रहा, लेकिन चौकी इंचार्ज तब तक नही रूके, जब तक पत्रकार जमीन पर गिर नहीं गया।  



बताते चलें कि हल्दी थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी पत्रकार अर्जुन साह शुक्रवार की रात  करीब 9:00 बजे गंगापुर ढाले पर दो पक्षो के बीच हुए विवाद को कवरेज करने पहुंचे। इसी बीच मौके पर हमराहियों सहित पंहुचे चौकी इंचार्ज रामगढ़ पंकज सिंह पत्रकार अर्जुन शाह को टारगेट कर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दिए।



पीड़ित ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद भी उसे बेरहमी से पीटते रहे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने अब और पत्रकारिता नहीं करने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस कप्तान से लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक तक न्याय का गुहार लगाते हुए चौकी इंचार्ज रामगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैरिया के अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकारों ने हल्दी एसओ सत्येंद्र कुमार राय से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देने के साथ ही तत्काल चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि जल्द से जल्द चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो बैरिया तहसील इकाई पुलिस कप्तान के कार्यालय पर धरना देंगे। इस मौके पर श्रीमन तिवारी, बसंत कुमार सिन्हा, अयोध्या प्रसाद हिंद, देवेंद्र तिवारी, रविंद्र मिश्रा,  मंटू सिंह, हरेराम यादव, अनिल सिंह, सुरेश मिश्रा, सुनील द्विवेदी, अजय पांडे आदि मौजूद रहे। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर