बलिया : Online व्यवस्था ने बढ़ाई किसानों की फजीहत

बलिया : Online व्यवस्था ने बढ़ाई किसानों की फजीहत


बैरिया, बलिया। खाद्य विभाग के पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी का खमियाजा दर्जनों किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान गेंहू बेचने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे है, लेकिन जब सत्यापन के लिए उपजिलाधिकारी के पोर्टल पर स्टेनों बाबू ढूढ़ रहे है तो उक्त रजिस्ट्रेशन का डाटा दिख ही नही रहा है। हद तो यह है कि क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगों किसानों द्वारा कराए गए रजिस्ट्रेशन में संलग्न खतौनी का खसरा देखकर सही होने का रिपोर्ट भी दे रहे है। लेकिन खाद्य विभाग के पोर्टल पर नही दिखने से आनलाइन सत्यापन नही हो रहा है। इससे किसानों को टोकेन के लिए तहसील व गेंहू क्रय केन्द्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें : बलिया : परवल किसानों को बिहारी दबंगों ने पीटा

बानगी स्वरूप दुर्जनपुर निवासी रामाशीष तिवारी, सुरेमनपुर निवासी रामजी तिवारी, हनुमानगंज निवासी अजय यादव आदि दर्जनों किसान आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी तहसील मुख्यालय से लगायत गेंहू क्रय केन्द्र का चक्कर लगा रहे है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रदीप जायसवाल किसानों को दो टूक जबाब दे रहे है कि आनलाइन टोकेन नही निकल रहा है तो गेंहू हम नही खरीदेंगे, जबकि किसान कहते है कि विभाग के पोर्टल की तकनीकी खराबी है। इसे विभाग ही समाधान कर सकता है। इसमें हमारी क्या गलती है। आखिर हम अपना गेहूं कहा बेचे ? 

मामला उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी तक पहुंचा। किसानों की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ अविनाश चन्द्र सागरवाल से बात कर समस्या का समाधान कराकर किसानों का गेंहू खरीद करने को कहा। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि एनआईसी लखनऊ को तकनीकी सुधार के लिए पत्र लिखा हूं, लेकिन कोई रिस्पांस नही मिल रहा है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चट्टी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की ऑन...
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष
बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !