बलिया : पुलिस का छापा, बंटी-बबली के साथ तीन गिरफ्तार ; लेकिन...

बलिया : पुलिस का छापा, बंटी-बबली के साथ तीन गिरफ्तार ; लेकिन...


बलिया। पुलिस और ग्रामीणों की युगलबंदी से एक वर्ष पहले बंद हो चुकी अवैध शराब की खेती पुनः लहलहाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। कई शराब निर्माता भाग खड़े हुए, लेकिन जयराम बिंद पुत्र कैलाश, मुन्ना बिंद पुत्र जयराम, छुन्ना बिंद पुत्र जयराम इत्यादि पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 

मालूम हो कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर में कच्ची शराब का धंधा कुटीर उद्योग का रूप ले चुका था। इस पर गांव के जागरूक लोगों ने शराबबंदी के लिए मोर्चा खोला, जिसमें पुलिस का भी साथ मिला। फिर एक साल पहले शराब का धंधा पूरी तरह बंद हो गया। इधर, शराब का धंधा करने वालों ने पुनः लुकाछिपी का खेल शुरू कर दिया। कच्ची शराब बनने और बिकने लगी। इस पर ग्रामीणों ने एका का परिचय दिया। पुलिस का साथ मिला और शनिवार को छापेमारी हुई। सफलता भी मिली। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। 90 सीसी बंटी-बबली और 45 सीसी पावर हाउस भी बरामद हुई है। छापेमारी टीम में चौकी इंचार्ज बसंतपुर अजय प्रताप सिंह और उनके सहयोगी शामिल रहे। 

शराब बरामदी पर उठे ये सवाल

ग्रामीणों की माने तो बसंतपुर और शिवपुर गांव की सीमा पर देशी शराब की दुकान आबकारी विभाग द्वारा आवंटित है। लेकिन शराब बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिये है। इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि लाकडाउन में इतनी भारी मात्रा में शराब कहा से आयी ? गांव निवासी इंदरजीत सिंह, नित्यानंद मिश्रा, रामप्रताप, प्रेमनाथ, अवनीश, टिंकू सिंह, अजीत, विश्राम बिंद आदि ने इस पर जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा