बलिया : PCS अफसर मणिमंजरी राय की आत्महत्या साधारण नहीं, निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाय जांच

बलिया : PCS अफसर मणिमंजरी राय की आत्महत्या साधारण नहीं, निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाय जांच


बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया ने मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय की आत्महत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा है कि मृतक ईओ के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज प्राथमिकी में उल्लिखित बिंदुओं को संज्ञान में लेकर इस घटना की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह घटना कोई साधारण आत्महत्या नहीं है, बल्कि एक होनहार और पढ़ी-लिखी उच्च पदस्थ अधिकारी की आत्महत्या है। इससे प्रदेश सरकार की कार्यपद्धति पर भी सवाल उठ रहा है। जब एक अधिकारी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वहन करने के कारण सुरक्षित नहीं है और आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है तो प्रदेश के आमजन का क्या हाल होगा। श्री यादव ने कहा कि मणि मंजरी राय के सुसाइड नोट एवं उनके परिवार द्वारा दर्ज प्राथमिकी  में उल्लिखित एक-एक बिंदु की जांच हों, ताकि सच उजागर और दोषी बेनकाब हो सकें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव