इसे क्या कहें? जब कोतवाल बने चोरों का शिकार

इसे क्या कहें? जब कोतवाल बने चोरों का शिकार




बलिया। इसे क्या कहें जब? आये दिन चोरो को पकड़ने वाले खुद चोरी के शिकार हो जाये। जी हाँ, यह कोई मुहावरा अथवा कहावत नहीं बल्कि हकीकत है। बलिया कोतवाली थाना में बतौर कोतवाल तैनात शशि मौली पांडेय शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों का शिकार बन गये। घटना को अंजाम देते हुए हौसला बुलंद चोरों ने बड़े इत्मीनान से कोतवाल साहब के घर को खंगाला और  उनकी सर्विस तथा व्यक्तिगत रिवाल्वर एवं नकदी लेकर चलते बने। यह सारा वाकया कोतवाली थाना परिसर के अंतर्गत घटित हुआ। आश्चर्य की बात तो यह है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी। जबकि  कोतवाली थाना परिसर में दिनभर पुलिसकर्मियों का आना जाना लगा रहता है।
इस बाबत प्रेस को जारी विडियो के माध्यम से पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि  शहर कोतवाल शशि मौली पाण्डेय  शुक्रवार को अदालती कामकाज से  जब  कचहरी गये थे उसी  दरमियान चोरों ने उनके घर में घुसकर उनकी सर्विस तथा निजी रिवाल्वर समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाल जब घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई । उन्होंने तुरंत मामले से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। चोरी की वारदात के संबंध में पुलिस ने कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई शुरू कर दी है।
By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक बाबू गंगा प्रसाद सिंह की 59वीं पुण्यतिथि गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर...
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल