चमकी बुखार को लेकर चौकन्ना हुआ बलिया

चमकी बुखार को लेकर चौकन्ना हुआ बलिया



बलिया बिहार के मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के जिलों में एक्यूट इंसेफेलाईिटस सिंड्रोम (एईएस) अथवा चमकी बुखार भीषड़ गर्मी और उमस के बीच तेजी से फैल रहा है। ऐसे में बिहार से सटे पूर्वांचल के जिलों में भी इसके फैलने की आशंका बनी हुई है। इसलिए जिले के सभी राजकीय व मंडलीय चिकित्सलायों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है कि इस रोग को नियंत्रित करने व आम जन को इस बुखार के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जाए। सीएमओ डॉ पीके मिश्र ने बताया कि यह बुखार 15 वर्ष तक के बच्चों को अधिक प्रभावित करता है। अगर कोई भी लक्षण नजर आए तो नजदीक के अस्पताल ले जाएं।

चमकी बुखार के लक्षण व बचाव

जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी अलर्ट में चमकी बुखार के लक्षण के बारे में बताया गया है कि अचानक तेज बुखार आना, हाथ पैर अकड़ जाना, बेहोश हो जाना, शरीर का चमकना या कांपना, शरीर पर चकत्ता निकलना, ग्लूकोज व पानी का शरीर का कम हो जाना, सुगर कम हो जाना है।चमकी बुखार से बचाव के लिए बच्चों को धूप से दूर रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक से अधिक पानी पीएं और खाना हल्का और सादा खिलाएं। जंक फूड से दूर रखें। रात को खाने के बाद थोड़ा मीठा जरूर खिलाएं। घर से आसपास पानी जमा न होने दें। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें और रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। बच्चों को पूरे बदन का कपड़ा पहनाएं।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार की एक किराना दुकान में रविवार की देर रात लगी भीषण आग...
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश